दिल्ली

दिल्ली में पश्चिम बंगाल के युवक की हत्या, रूममेट ने गला रेंतकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार

दिल्ली के ओल्ड सीलमपुर इलाके में एक युवक की गला रेंतकर हत्या कर दी गई। वह 7 लोगों के साथ एक ही रूम में रहता था। लेकिन चार लोग चार दिन पहले रूम छोड़ चुके थे। मृतक के रूममेट ने बताया कि उसके अन्य रूम मेट ने युवक की हत्या की है।

Image

ओल्ड सीलमपुर में युवक की हत्या

Delhi News: दिल्ली के ओल्ड सीलमपुर इलाके में एक युवक की हत्या की खबर सामने आई है। हत्या का आरोप उसके रूममेट पर है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान रब्बानी (25) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले का रहने वाला था।

गला रेंतकर की हत्या

पुलिस ने बताया कि रविवार शाम 4.30 बजे ओल्ड सीलमपुर के गली नंबर 7 में रहने वाला रमजान थाने आया। उसने बताया कि उसके रूममेट की एक तीसरे रूममेट शाहिद ने हत्या कर दी है। शाहिद भी पश्चिम बंगाल का ही रहने वाला है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को कमरे में मृत पड़ा पाया। उसका गला रेंता गया था।

कमरे में सात लोग रहते थे

शहादरा के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया, "जांच में पता चला कि उस कमरे में सात लोग रहते थे, लेकिन चार लोग चार दिन पहले ही कमरा छोड़ चुके थे। सभी गांधी नगर मार्केट में मजदूर/दर्जी के रूप में काम करते हैं।" पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अब तक की जांच में शाहिद हुसैन लस्कर पर संदेह है जो फिलहाल फरार है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article