दिल्ली

एक और घोटाले में घिरी दिल्ली सरकार, अस्पतालों में मिल रही थीं नकली दवाइयां? LG ने दिए CBI जांच के आदेश

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2023, 11:57 AM IST

Delhi Medicine Scam: भाजपा नेता हरीश खुराना ने कहा कि केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार तो कर ही रही है वह लोगों की सेहत से खिलवाड़ भी कर रही है। खुराना ने कहा कि सीएम केजरीवाल और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को सामने आकर सवालों का जवाब देना चाहिए।

Delhi Medicine Scam: दिल्ली सरकार पर एक और घोटाला करने का आरोप लगा है। दिल्ली के अस्पतालों से मरीजों को नकली दवाएं देने का आरोप है। लोगों की शिकायत के बाद दवाओं की टेस्टिंग हुई है। इस जांच के बाद उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सीबीआई जांच के आदेश और अस्पताल से नकली दवाएं हटाने के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि दिल्ली सरकार ने अस्पतालों के लिए नकली दवाएं खरीदी हैं। दवाई की खरीद में गड़बड़झाला सामने आने पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है।

केजरीवाल जवाब दें-खुराना

भाजपा नेता हरीश खुराना ने कहा कि केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार तो कर ही रही है वह लोगों की सेहत से खिलवाड़ भी कर रही है। खुराना ने कहा कि सीएम केजरीवाल और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को सामने आकर सवालों का जवाब देना चाहिए। सवाल है कि दिल्ली में कबसे इन नकली दवाइयों का कारोबार चल रहा था? मरीजों को नकली दवाइयां देने से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा होगा, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

आदेश गुप्ता ने पूछा-सरकार क्या कर रही थी?

आदेश गुप्ता ने कहा कि जब से यह सरकार आई है इसके घोटाले सामने आ रहे हैं। महोल्ला क्लिनिक में बच्चों को ऐसी दवाएं दी गईं जो जानलेवा साबित हुईं। सरकारी अस्पतालों में दवाओं की गुणवत्ता नहीं है। यह सरकार केवल भ्रष्टाचार के जरिए अपनी जेब भर रही है। कमीशन के लिए नकली दवाइयां मंगाई गई होगी। सवाल है कि स्वास्थ्य मंत्रालय और सरकार क्या कर रही थी।

दिल्ली के हर महकमे में घोटाला-आरपी सिंह

भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि इन लोगों ने दवाइयों में घोटाला कर दिया। केजरीवाल सरकार हर जगह घोटाला कर रही है। जल बोर्ड, डीटीसी अपना घर बनाने में घोटाला, हर जगह घोटाला है। यह बड़ा मामला है। इसमें दिल्ली सरकार के लोग शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article