दिल्ली

Delhi Amrit Udyan: इस साल कब खुलेगा अमृत उद्यान और कैसे करें टिकट बुक, जानें नियम और शर्तें समेत सभी जानकारियां

अमृत उद्यान राष्ट्रपति भवन में स्थित है, जहां आपको कई वैरायटी के खूबसूरत फूल दिखाई देंगे। यह जगह आम लोगों के लिए साल में एक बार ही खुलती है, इस साल यहां पर आप कब आ सकते हैं आइए जानते हैं।

Image

अमृत उद्यान (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

Delhi Amrit Udyan: अगर आपको फूलों की अलग-अलग वैरायटी देखनी है, तो इसके लिए दिल्ली की सबसे बेस्ट जगह अमृत उद्यान है। यह दुनिया के सबसे खूबसूरत गार्डन्स में से एक है, दिल्ली में यह राष्ट्रपति भवन में स्थित है, जिसे पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। यहां पर आपको कई किस्म के खूबसूरत और रंग बिरंगे फूल देखने को मिलेंगे। उद्यान में ट्यूलिप के फूल भी खिले हुए नजर आएंगे। अमृत उद्यान में 159 किस्म के गुलाब लगे हुए हैं। इसके अलावा करीब 50 किस्म के पेड़, झाड़ियां, लताएं आदि लगे हुए हैं। आइए जानते हैं कि आप अमृत उद्यान में कब और कैसे जा सकते हैं।

कब और कैसे जाएं अमृत उद्यान

अमृत उद्यान आम लोगों के लिए सिर्फ साल में एक बार ही खुलता है। यह उद्यान फरवरी-मार्च के दौरान आम लोगों के लिए खुलता है। इसके खुलने की तारीख का हर साल ऐलान होता है। अमृत उद्यान खुलने के बाद यहां आने के लिए आपको टिकट लेना होगा। यह टिकट आप ऑनलाइन टिकट लेना चाहते हैं तो आप राष्‍ट्रपति भवन की वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। आप राष्ट्रपति भवन जाकर भी टिकट ले सकते हैं। यहां आकर आप कियोस्क मशीन से टिकट बुक कर सकते हैं।

अमृत उद्यान में ऐसे होगी एंट्री

अमृत उद्यान के अंदर जाने के लिए आपको गेट नंबर 35 से एंट्री लेनी होगी। यह गेट नॉर्थ एवेन्यू के पास है। यहां पर आपकी टिकट चेक होने के बाद ही एंट्री मिलेगी। जिन लोगों ने ऑनलाइन टिकट बुक की है उन्हें डिजिटल विजिटर कार्ड दिखाना होगा। इसके अलावा आप जिस स्लॉट में अपनी टिकट बुक कर रहे हैं आपको उसी स्लॉट में यहां एंट्री लेनी होगी। उससे पहले या बाद में आपको एंट्री नहीं मिलेगी। यहां पर आप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आ सकते हैं।

इन चीजों को ले जाना है मना

अमृत उद्यान में जाने से पहले आपको ये जानना जरूरी है कि यहां पर किन चीजों को ले जाने की अनुमति नहीं हैं। अमृत उद्यान में आप कोई खाने पीने का सामान नहीं ले जा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर सिगरेट, पान, गुटखा जैसी चीजें भी ले जाना मना है। यहां पर आपको वीडियो कैमरा ले जाने की भी अनुमति नहीं हैं। हालांकि आप यहां पर अपना मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पानी की बोतल या छोटे बच्चे के लिए दूध की बोतल ले जा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article