दिल्ली

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में दिल्ली को रिप्रेजेंट करेंगे ईशान प्रताप सिंह

स्विट्जरलैंड के जिनेवा में कल यानी बुधवार 10 जुलाई से विश्व आर्थिक मंच के ग्लोबल शेपर्स का विश्व सम्मेलन चल रहा है। विश्व आर्थिक मंच ने इस साल नई दिल्ली हब के क्यूरेटर के रूप में ईशान प्रताप सिंह को आमंत्रित किया है। विभिन्न देशों के प्रतिनिधि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे।

Image

ईशान प्रताप सिंह

Photo : Times Now Digital

भारत निर्वाचन आयोग के साथ पॉलिसी मेकिंग पर काम कर चुके ईशान प्रताप सिंह ग्लोबल शेपर्स क्यूरेटर के वार्षिक कॉन्फ्रेंस में जिनेवा जाकर वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (World Economic Forum) में भारत की राजधानी नई दिल्ली हब को रिप्रेजेंट करने जा रहे हैं।

ईशान प्रताप सिंह 10, 11 और 12 जुलाई को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में देश और न्यू दिल्ली हब की बात रखेंगे। वह स्वास्थ, प्लैनेटरी सिविक एंगेजमेंट, री-स्किलिंग, बुनियादी जरूरतों और इंक्लूसिविटी के 6 प्रभाव क्षेत्रों के लिे नई दिल्ली ग्लोबल शेपर्स के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं।

सिर्फ 20 साल की उम्र में वह दुनिया में सबसे कम उम्र के क्यूरेटरों में से एक हैं। उनके पास MECE प्रोजेक्ट का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने (हेल्थ अवेयरनेस पर केंद्रित परियोजना पर उन्होंने हाल ही में काम किया है) डिजाइन करने और रचनात्मक परिणाम करने का अनुभव है।

बता दें कि ईशान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में डीपीएस आरके पुरम से की है। उनके पास अशोका यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की बैचलर डिग्री भी है। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में बिजनेस स्टैट्जी की समर ट्रेनिंग ली है।

ईशान ने भारत निर्वाचन आयोग में नीति निर्माण (Policy Making), अर्न्स्ट एंड यंग LLP में ग्रीन एनर्जी और पेटीएम वन97 कम्युनिकेशन में फाइनांस इंटर्नशिप भी की है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!