दिल्ली

Delhi: HWWA ने 12 वीर नारियों को किया सम्मानित, आईटीबीपी हेडक्वार्टर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2024, 06:38 AM IST

Delhi: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कल्याणकारी संस्था ‘हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बल की 12 वीर नारियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया था।

Image

HWWA ने ITBP मुख्यालय में बल की 12 बहादुर महिलाओं को सम्मानित किया

Delhi: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की कल्याणकारी संस्था ‘हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (HWWA)’ ने बल की वीर नारियों को सम्मानित करने के लिए विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन आईटीबीपी हेड क्वार्टर, नई दिल्‍ली में किया। सम्मान समारोह में हवा की चेयरपर्सन गौरी रसगोत्रा शामिल थी। उनके द्वारा बल की 12 वीर नारियों को सम्मानित किया गया है। बल की वीर नारियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम चेयरपर्सन गौरी रसगोत्रा सहित हवा की उपाध्यक्ष शबनम आरा, हावा की अन्‍य वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्‍याएं उपस्थित थी। इस कार्यक्रम के बाद सभी ने वीर नारियों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए गौरी रसगोत्रा ने बताया कि वीर नारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन वीर नारियों पर उन्हें गर्व है। आगे बात करते हुए वह कहती हैं कि हावा (HWWA) हमेशा शहीद परिवार के साथ खड़ा है। यह वीर नारियां कभी भी हमसे कोई समस्या या शिकायत साझा कर सकती है। उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

HWWA honored 12 brave women of the force in ITBP Headquarter

HWWA ने ITBP मुख्यालय में बल की 12 बहादुर महिलाओं को सम्मानित किया

हावा क्या है

इस एसोसिएशन के बारे में बात करते हुए गौरी रसगोत्रा ने कहा कि हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ‘हावा’ (HWWA) आईटीबीपी बल परिवारों के लिए समर्पित एक कल्याणकारी संस्था है। ये संस्था बल परिवारों व उनके बच्‍चों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से काम करती रही है। इस पर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘हावा’ ने हाल के दिनों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, डिजिटल साक्षरता मिशन, आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, आजादी का अमृत महोत्सव, फिट इंडिया मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रीन इंडिया मिशन और महिला सशक्तिकरण जैसे कार्यक्रमों को गति देने का कार्य किया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article