दिल्ली

दिल्ली में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी; देखें पार्लियामेंट का नजारा

दिल्ली में बुधवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। सुबह से बारिश का मौसम बना हुआ था, लेकिन आसमान से बादल बरसने का नाम नहीं ले रहे थे, जिसके कारण उमस बनी हुई थी। आखिर शाम होने से पहले दिल्ली एक बार फिर झमाझम बारिश से तर हो गई।

Image

दिल्ली में झमाझम बारिश

Photo : PTI

देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी बुधवार 30 जुलाई को दोपहर बार झमाझम बारिश हुई। कुछ इलाकों में अब भी भारिश जारी है, जिसमें लुटियंस दिल्ली के साथ ही दक्षिण दिल्ली के इलाके भी शामिल हैं। सेंट्रल दिल्ली और विजय चौक के आसपास भी बारिश हो रही है। जिस पार्लियामेंट में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा चल रही है, वहां से भी झमाझम बारिश की तस्वीरें आ रही हैं।

दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी बारिश हो रही है। बारिश से तापमान में गिरावट तो आई है। लेकिन कुछ इलाकों में जल जमाव हो गया है, जिससे शाम को दफ्तर से निकलने वाले लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मरीज पानी के बीच एक तरफ से दूसरी ओर जाते दिखे। इस दौरान उनके पैर के पंजे पूरी तरह से पानी में डूबे हुए थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!