दिल्ली

लू के लक्षण दिखें तो दिल्ली के इस अस्पताल का करें रुख, हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार

दिल्ली के एक और अस्पताल में हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार हो गई है। RML अस्पताल के बाद अब लेडी हार्डिंग अस्पताल में यह यूनिट तैयार होने से दिल्ली की गर्मी में लू लगने से बीमार होने वाले मरीजों का आसान और जल्द इलाज संभव होगा।

Image

दिल्ली में एक और अस्पताल में हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार

दिल्ली की सर्दी को लेकर तो बॉलीवुड फिल्मों में गाने भी बन चुके हैं। लेकिन दिल्ली में गर्मी भी कम नहीं पड़ती है। दिल्ली में चिलचिलाती जलाने को आतुर रहती है। सूरज आसमान से आग बरसाता है। तापमान सारे हदें पार करने लगता है। पिछले ही साल दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। लू से लोगों का बुरा हाल होता है। लू के कारण कई लोगों की मौत तक हो जाती है। लू या हीट स्ट्रोस से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने कमर कस ली है। दिल्ली के एक अस्पताल में हीट स्ट्रोक यूनिट शुरू की गई है।

दिल्ली में इस साल अभी तक भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को नहीं मिला है। लेकिन आने वाले दिन आसान होने वाले नहीं हैं। क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसे में लू लगने की घटनाएं भी होंगी। इसके लिए दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में स्पेशल हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार की गई है।

सेंट्रल दिल्ली में मौजूद लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के इस हीट स्ट्रोक यूनिट में आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों के जरिए हीट स्ट्रोक के मरीज को तुरंत राहत दी जा सकेगी।

हेल्थ डिपार्टमेंट के अफसरों का कहना है कि लेडी हार्डिंग अस्पताल में बनाई गई इस हीट स्ट्रोक यूनिट में आने वाले मरीजों के शारीरिक तापमान को कम करने लिए स्पेशल कूलिंग मशीनें लगाई गई हैं। इसके साथ ही हाइड्रेशन सपोर्ट सिस्टम की व्यवस्था भी की गई है।

हीट स्ट्रोक की समस्या के साथ आने वाले मरीजों के इलाज के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और स्टाफ तो खास तरह से ट्रेनिंग भी दी गई है। ताकि वह लू के लक्षणों को तुरंत पहचानकर तुरंत मरीज का इलाज शुरू कर सकें।

जैसा कि हमने ऊपर ही बताया आने वाले दिनों में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। कुछ दिन की राहत के बाद तापमान एक बार फिर 40 डिग्री से ऊपर जाने लगा है। दिल्ली के RML अस्पताल में पहले से ही हीट स्ट्रोक यूनिट मौजूदहै। लेडी हार्डिंग अस्पताल में भी यह सुविधा शुरू होने से हीट स्ट्रोक के मरीजों का इलाज आसान और तेजी से होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article