ग्रेटर नोएडा के पॉश इलाके, अमीरी बताने के लिए तस्वीरें ही काफी हैं

दिल्ली-एनसीआर रहने योग्य सबसे अच्छे और पॉश इलाकों की बात करें तो ग्रेटर नोएडा का नाम बहुत ऊपर रखा जाता है। ग्रेटर नोएडा के भी कुछ क्षेत्रों को पॉश इलाका माना जाता है, जहां हर कोई रहना चाहता है -

Slideshow/s by: दिगपाल सिंहUpdated May 13 2025, 16:29 IST
ची-401 / 06

ची-4

यमुना एक्सप्रेसवे के पास यह ग्रेटर नोएडा का पॉश इलाका है। यह इलाका नोएडा एक्सप्रेसवे से भी अच्छी तरह से कनेक्ट है। यहां नॉलेज पार्क 2 मेट्रो स्टेशन पास में ही मौजूद है। यहां अस्पताल और मॉल भी आसपास ही हैं।

अल्फा-102 / 06

अल्फा-1

ग्रेटर नोएडा में अल्फा-2, बीटा 1,2 और गामा 1,2 की तरह अल्फा-1 भी एक पॉश इलाका है। यहां पर स्कूल, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, शॉपिंग प्लाजा, अस्पताल आदि मौजूद हैं। यहां पर अल्फा 1 मेट्रो इस इलाके को बेहतर कनेक्टिविटी देता है और हरियाली यहां की खूबी है।

ओमेगा-103 / 06

ओमेगा-1

यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास ओमेगा-1 एक प्राइम लोकेशन है। यहां पर NTPC पार्क, विप्रो नॉलेज पार्क-2 जैसे इलाके हैं। ग्रैंड वेनिस मॉल, अपोलो अस्पताल जैसी सुविधाएं भी यहां पर मौजूद हैं। ओमेगा-1 की हरियाली भी आपका मन मोह लेगी।

परी चौक04 / 06

परी चौक

ग्रेटर नोएडा का जब भी नाम लिया जाता है तो परी चौक की तस्वीर ही सामने आती है। परी चौक के आसपास रहने योग्य काफी पॉश इलाके हैं। यह इलाका नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और परी चौक मेट्रो स्टेशन के जरिए कनेक्टिड है। यहां तमाम बड़े-बड़े स्कूल, कॉलेज और अस्पताल आदि मौजूद हैं।

टेकजोन 405 / 06

टेकजोन 4

टेकजोन 4 के साथ ही टेकजोन 2, 5 और 7 भी ग्रेटर नोएडा के पॉश इलाकों में आते हैं। यहां तक तमाम हाईएंड सोसाइटी मौजूद हैं। यहां से FNG और NH24 के लिए कनेक्टिविटी आसान है। यहां पर मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल, बाजार और कई रेस्तरां मौजूद हैं।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट06 / 06

ग्रेटर नोएडा वेस्ट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट यानी नोएडा एक्सटेंशन में कई पॉश सोसाइटी हैं, जहां रहना लोगों का सपना है। इन सोसाइटी में तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। यहां मॉल, हाईस्ट्रीट मार्केट, अच्छे स्कूल और कुछ प्राइवेट अस्पताल भी हैं। नोएडा और गाजियाबाद के करीब होने के कारण लोग यहां रहना पसंद करते हैं। यहां से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पहुंचना बहुत आसान है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!