दिल्ली

पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग, दिल्ली में 10 अगस्त को रैली करेगा सरकारी कर्मचारी संघ

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2023, 12:09 PM IST

Old Pension Scheme: एनजेसीए के राष्ट्रीय संयोजक और ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक जनवरी 2004 के बाद सरकारी सेवा में शामिल हुए कर्मचारी नई पेंशन योजना (एनपीएस) का कड़ा विरोध कर रहे हैं।

Image

गुरुवार को दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे सरकारी कर्मचारी। -प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : PTI

नई दिल्ली : पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के विभागों के कर्मचारी 10 अगस्त को यहां रामलीला मैदान में जुटेंगे। रेलवे यूनियन नेताओं के एक समूह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 'पेंशन अधिकार महारैली' का आयोजन ज्वाइंट फोरम फॉर रिस्टोरेशन ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम (जेएफआरओपीएस)/नेशनल ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन (एनजेसीए) के बैनर तले किया जाएगा।

एनपीएस का विरोध कर रहे कर्मचारी

एनजेसीए के राष्ट्रीय संयोजक और ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक जनवरी 2004 के बाद सरकारी सेवा में शामिल हुए कर्मचारी नई पेंशन योजना (एनपीएस) का कड़ा विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे सेवानिवृत्ति के बाद अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं क्योंकि उन्हें "पुरानी पेंशन योजना से वंचित कर दिया गया है और नई पेंशन योजना के लिए मजबूर किया गया है"।

मिश्रा ने कहा, "10 अगस्त को हम दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह 9:30 बजे 'पेंशन अधिकार महारैली' करेंगे।"

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article