दिल्ली

दिल्ली पुलिस की करारी कार्रवाई; चाकू की नोक पर डेयरी सप्लायर को लूटने वाले 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली के नबी करीम थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले चार शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी एक डेयरी सप्लायर से 35 हजार रुपये की लूट में शामिल थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर उन्हें धर दबोचा।

Image

दिल्ली में चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले 4 लुटेरे गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

Delhi Robbers Arrested: नई दिल्ली के नबी करीम थाना पुलिस ने चाकू की नोक पर डेयरी सप्लायर से लूटपाट करने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तुषार उर्फ तुस्सी, पंकज उर्फ मयंक, हर्ष उर्फ गांजा और मोहित के रूप में हुई है। सभी आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं।

पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि 19 अगस्त को नीमवाला चौक इलाके में एक डेयरी उत्पाद आपूर्तिकर्ता से 35 हजार रुपये की लूट की शिकायत नबी करीम थाने में दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान आरोपियों के भागने के पूरे रूट का पता चला, जिसमें नबी करीम, सदर बाजार, उत्तम नगर, नांगलोई, फिल्मिस्तान, करोल बाग, सुल्तानपुरी, कश्मीरी गेट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और कनॉट प्लेस जैसे इलाके शामिल थे।

पुलिस ने मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों को नबी करीम इलाके से धर दबोचा। उनके पास से लूट में इस्तेमाल किया गया चाकू, शिकायतकर्ता का बैग, आधार कार्ड और 1,650 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है, जो अपराधियों को ट्रैक कर समय पर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में कारगर साबित हुई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article