दिल्ली

Delhi News: मयूर विहार फेज-1 के कागज गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 21 गाड़ियां

दिल्ली के मयूर विहार फेज 1 के कागज गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है। मौके पर दमकल की 21 गाड़ियों को तैनात किया गया है। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

Image

दिल्ली के मयूर विहार फेज 1 में लगी भीषण आग

Photo : Times Now Digital

Delhi News: दिल्ली के मयूर विहार फेज 1 के एक कागज गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। देखें वीडियो

दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि मयूर विहार फेज-1 के चिल्ला इलाके से एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। अग्निशमन विभाग के प्रमुख ने कहा, "कुल 21 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग अब नियंत्रण में है।" गर्ग ने कहा, "आग लगभग 500 वर्ग गज के ग्राउंड फ्लोर में लकड़ी के सामान के गोदाम में लगी।" घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article