दिल्ली

Delhi Fire: 4 टेंट गोदामों में लगी भीषण आग, पास की पार्किंग में खड़ी कारें भी आईं चपेट में

दिल्ली के जौनपुर इलाके में मंगलवार सुबह 4 टेंट गोदामों में भयंकर आग लग गई। दमकल की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। इस घटना में गोदामों से सटी पार्किंग में खड़ी 4 कारें भी आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गईं।

Image

चार टेंट गोदामों में लगी आग

Photo : ANI

Delhi Tent Godowns Fire: दिल्ली के जौनपुर इलाके में मंगलवार को चार टेंट गोदामों में आग लग गई। यह आग इतनी भीषण थी कि गौदामों से सटी पार्किंग में खड़ी चार कारें भी इसकी चपेट में आ गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर बुझाने में जुट गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन गोदाम में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया है।

आग पर पाया काबू

मंगलवार सुबह जौनपुर टेंट गोदाम में आग लग गई, यह आग देखते ही देखते आसपास के अन्य गौदामों में भी फैल गई। दिल्ली फायर सर्विस के अफसर ने बताया कि आज सुबह-सुबह जौनपुर इलाके में टेंट गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर रवाना की गई। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने काफी देर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

आग लगने का कारण

अधिकारी ने बताया कि गोदामों में लगी आग के कारण पास में पार्किंग में खड़ी चारों कारें जलकर खाक हो गईं। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सकता है। फायर विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article