दिल्ली

Delhi Hotel Fire: दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल के दूसरे फ्लोर पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

दिल्ली के द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू होटल में शनिवार देर रात को आग लग गई। यह आग होटल की दूसरी मंजिल पर बने सॉना रूम में लगी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया है। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।

Image

सांकेतिक फोटो (PC - istock)

Photo : iStock

Delhi News: दिल्ली के द्वारका में एक लग्जरी होटल में आग लगने की घटना सामने आई है। देर रात शनिवार को रेडिसन ब्लू होटल में अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। इस घटना में किसी जानहानि की कोई सूचना नहीं हैं।

होटल के दूसरे फ्लोर पर लगी आग

शनिवार को रेडिसन ब्लू होटल के दूसरे फ्लोर पर स्थित सॉना रूम में आग लगी। इस घटना को लेकर एडीओ रवि नाथ ने बताया कि, "हमें रात करीब 12:17 बजे कॉल आया कि होटल रेडिसन ब्लू में आग लग गई है। जब हम यहां पहुंचे तो होटल की दूसरी मंजिल पर स्थित सॉना रूम में आग लगी हुई थी। आग को अब बुझा दिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।"

सदर बाजार की दुकान में आग

दिल्ली में शनिवार को सदर बाजार से भी आग लगने की घटना सामने आई थी। जहां एक दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!