दिल्ली

CM आवास पर पथराव नहीं, झुग्गी बस्ती का झगड़ा निकला; असली हंगामा कॉल से हुआ शुरू

बाहरी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर पथराव की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। लेकिन जांच के बाद पता चला कि यह गलत जानकारी थी। वास्तव में पथराव पास की झुग्गियों में हुए झगड़े का परिणाम था। किसी ने इसे मुख्यमंत्री निवास से जोड़कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया।

Image

सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

Photo : Times Now Digital

दिल्ली के बाहरी इलाके में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निजी आवास पर पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि पथराव की घटना वास्तव में मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूरी पर स्थित झुग्गी बस्ती में हुए झगड़े से संबंधित थी।

बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब छह बजे झुग्गियों में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसकी सूचना एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। हालांकि कॉल के दौरान संवाद में कुछ गड़बड़ी हो गई, जिससे पुलिस को अधूरी और भ्रमित करने वाली जानकारी मिली, और इसे मुख्यमंत्री के आवास से जुड़ा मामला समझा गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में इस तरह की गलतफहमी या घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी उपाय किए जा सकें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article