दिल्ली

Earthquake today in delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 22, 2023, 03:03 PM IST

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल में था।

Image

दिल्ली -एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके

नेपाल में 4.4 तीव्रता के भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किया गया । झटकों के महसूस करने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। नेपाल में आए भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 10 किमी गहराई पर था। नेपाल की सीमा से लगे उत्तराखंड के कुछ जनपदों खासतौर से पिथौरागढ़ में महसूस किया गया।

हाल ही में एक विशेषज्ञ ने बताया कि हिमालयी इलाके में धरती के सतह के नीचे दबाव बन रहा हैं और उसकी वजह से बड़ी मात्रा में ऊर्जा संचित है। उस ऊर्जा के बाहर निकलने के लिए भूकंप ही एक रास्ता बचता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article