दिल्ली

त्योहारों पर घर जानें की न लें टेंशन, इन ट्रेनों पर सीटें खाली; अभी बुक करें टिकट

त्योहारों के मौसम में यात्रा बढ़ने के बावजूद उत्तर रेलवे की नियमित ट्रेनें जैसे वंदे भारत, शताब्दी और मेल/एक्सप्रेस सेवाएं अपने सामान्य समय पर चल रही हैं और सीटें उपलब्ध हैं। त्योहारों की भीड़ से पहले सुरक्षित यात्रा के लिए उत्तर रेलवे ने राहत दी ।

Image

ट्रेन (फोटो-Istock)

दिल्ली : त्योहारों पर कौन सी ट्रेन में कितनी सीटें,उत्तर रेलवे ने जारी की सीट उपलब्धता से जुड़ी हुई जानकारी।उत्तर रेलवे की नियमित रेलगाड़ियाँ, जिनमें वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं, सामान्य समय पर चल रही हैं और इनकी सीटें अभी भी बुकिंग के लिए खुली हैं। जैसे-जैसे त्योहारों का मौसम नज़दीक आ रहा है, यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। उत्तर रेलवे ने इस बार यात्रियों के लिए एक अहम जानकारी दि है कि आपकी यात्रा सुरक्षित है, और नियमित ट्रेनों में अभी भी सीटें उपलब्ध हैं।

भारतीय रेलवे त्योहारों के समय अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करता है, लेकिन उत्तर रेलवे की नियमित रेलगाड़ियाँ, जिनमें वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं, सामान्य समय पर चल रही हैं और इनकी सीटें अभी भी बुकिंग के लिए खुली हैं।

मुख्य उपलब्ध सीटें (01 अक्टूबर से):

निज़ामुद्दीन - रानी कमलापति वंदे भारत (20172): 191 सीटें

निज़ामुद्दीन - भोपाल शताब्दी (12002): 200 सीटें

नई दिल्ली - बनारस वंदे भारत (22436): 306 सीटें

नई दिल्ली - बनारस वंदे भारत (22416): 654 सीटें

नई दिल्ली - कानपुर शताब्दी (12034): 234 सीटें

नई दिल्ली - लखनऊ शताब्दी (12004): 318 सीटें

अमृतसर - श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत (26405): 168 सीटें

नई दिल्ली - अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस (12015): 337 सीटेंऔर अन्य प्रमुख मार्गों पर भी पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं।

उत्तर रेलवे की सलाह:

जल्दी बुकिंग करें: त्योहारों का मौसम यात्रा के लिए सबसे व्यस्त समय होता है।

वास्तविक समय में उपलब्धता जांचें: IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप या अधिकृत एजेंटों से।

वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस: तेज़, आधुनिक और वातानुकूलित यात्रा का अनुभव।

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें: बजट के अनुकूल, पूरे क्षेत्र को जोड़ती हैं और कई श्रेणियों में उपलब्ध।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article