दिल्ली

Delhi News: कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली, देरी से चल रही है ये 21 ट्रेन, देखें लिस्ट

Delhi News: कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण 21 ट्रेनें देरी से चल रही है। इन ट्रेनों की जानकारी भारतीय रेलवे द्वारा दी गई है। देरी से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट नीचे दी गई है।

Image

घने कोहरे के कारण 21 ट्रेन हुई लेट

Photo : BCCL

Delhi News: दिल्ली घने कोहरे की चादर ओढ़े हुए है। दिल्लीवाले खराब मौसम और कोहरे मार झेल रहे हैं। धुंध के कारण कम विजिबिलिटी से पूरी यातायात व्यवस्था प्रभावित है। इतना ही कई ट्रेन कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण देर से चल रही है। भारतीय रेलवे द्वारा साझा जानकारी के अनुसार कुल 21 ट्रेन देरी से चल रही है। इसमें कई ट्रेन को करीब 4 से 5 घंटे लेट है। मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार दिल्ली समेत पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि दिल्ली में आगामी दिनों में भी लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिलेगी।

आइए आपको उन 21 ट्रेनों के नाम और ट्रेन संख्या के बारे में बताएं जो देरी से चल रही है। साथ ही कितने घंटे की देरी से चल रही है ये जानकारी भी आपके लिए यहां उपलब्ध है।

लेट ट्रेनों की सूची

ट्रेन संख्याट्रेन का नामघंटे देर से
20171 रानी कमलापति भोपाल-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रानी कमलापति भोपाल-निजामुद्दीन एक्सप्रेस4 घंटे
22811भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी3 घंटे
22691 बेंगलुरु-निजामुद्दीन राजधानी1 घंटे
12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी01.15
12213 यशवंतपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो02.30
12285 सिकंदराबाद-निज़ामुद्दीन दुरंतो3 घंटे
12381 हावड़ा- नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस3 घटे
12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस2 घंटे
12427 रेवा-आनंद विहार एक्सप्रेस5 घंटे
12417 उतर-नई दिल्ली एक्सप्रेस3 घंटे
12367 भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस3 घंटे
12393 हैदराबाद-नई दिल्ली4 घंटे
12155 भोपाल-निजामुद्दीन एक्सप्रेस2 घंटे
11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस45 मिनट
13257 दानापुर-आनंद विहार2 घंटे
14034 कटरा- दिल्ली एक्सप्रेस1 घंटे
15658 कामाख्या- दिल्ली एक्स1 घंटे
12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस2 घंटे
12189 जबलपुर-निजामुद्दीन01.45 घंटे
12393 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली4 घंटे
12137 मुंबई-फिरोजपुर4 घंटे

बता दें कि पिछले कुछ दिन से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों में कोहरा होने के कारण यातायात पर इसका प्रभाव रहा है। दिल्ली से अन्य स्थानों पर जाने वाली फ्लाइट और दिल्ली आने वाली फ्लाइट दोनों की कम दृश्यता की वजह से लेट थी या उन्हें डायवर्ट किया गया था। यहां तक की कुछ फ्लाइटों को रद्द तक करने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इतना ही नहीं दिल्ली के अलावा कई अन्य शहरों में धुंध के कारण कई ट्रेनों को रद्द भी किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article