दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में राहत और आफत का संगम बनी बारिश, मौसम हुआ ठंडा पर डूबी सड़कें; आज भी छाईं रहेंगी घटाएं

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-July-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहने और मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि आज सुबह के समय तक कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-July-2025: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई। जिसने राहत और आफत दोनों का काम किया। बारिश के कारण एक ओर उमस और गर्मी से राहत मिली और मौसम ठंडा हो गया। वहीं दूसरी ओर कई इलाकों जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। जिससे दो पहिया वाहन आंशिक रूप से डूब गए। दिल्ली में कल की तरह क्या आज भी बारिश होने वाली है, आइए जानते हैं:

दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं?

दिल्ली में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। दिन में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी सकती है। साथ ही बादल गरजने-बिजली चमकने और तेज हवा चलने के भी आसार हैं। ऐसा ही मौसम नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी रहने का अनुमान है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले सात दिनों तक या कम से कम तीन अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली में कहां-कितनी हुई बारिश

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार दिल्ली में मंगलवार सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र पर 68.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, अन्य केंद्रों ने अलग-अलग मात्रा दर्ज की है। रिज में 129.5 मिमी, लोधी रोड में 71.8 मिमी, प्रगति मैदान में 45.5 मिमी और पूसा में 37.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.5 डिग्री कम है जबकि अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम है।

दिल्ली में औसत से अधिक हुई बारिश

दिल्ली में जुलाई माह में हुई बारिश इस महीने की औसत बरसात से अधिक है। आईएमडी के अनुसार, इस महीने अब तक राष्ट्रीय राजधानी में 220.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 209.7 मिमी से अधिक है। दिल्ली में एक जून से अब तक 322.2 मिमी बारिश हुई है, जो औसत बारिश 270.1 मिमी से ज्यादा है। मानसून ने शहर में जून के अंत में दस्तक दी थी।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article