दिल्ली

दिल्ली का मौसम 25 September 2025: दिल्ली-NCR से मानसून हुआ विदा, गर्मी ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Delhi Ka Mausam, दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली से मानसून की विदाई हो चुकी है। ऐसे में मौसम विभाग ने शहर का पारा बढ़ने का अनुमान जताया है। एक बार फिर दिल्ली गर्मी झेलने वाली है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम।

Image

दिल्ली में अब चढ़ेगा पारा

Photo : Times Now Digital

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा)25-September-2025: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए गर्मी का दौर अब कुछ मुश्किल होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में मानसून ने राजधानी से पूरी तरह विदा ले लिया है। अब बारिश की कोई संभावना नहीं है और अगर कोई नया वेदर सिस्टम, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस या साइक्लोनिक सर्कुलेशन नहीं बनता है तो शहर में शुष्क और उमस भरी गर्मी बनी रहेगी।

आज दिल्ली का मौसम

IMD के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। आज, गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और रात का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, लेकिन तेज हवाओं की संभावना नहीं है। 27 से 29 सितंबर के बीच बादलों की हल्की-फुल्की गतिविधि रहेगी, जिससे कुछ हद तक धूप की तेज गर्मी से राहत मिलेगी।

देश में कैसे रहेंगे हालात

स्काईमेट वेदर के मुताबिक दिल्ली के साथ ही राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से भी मानसून लौट चुका है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम से उत्तर-पूर्व भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और दक्षिण-मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य/उत्तरी मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिण भारत में वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा और दक्षिणी गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है।

राजधानीवासियों के लिए चेतावनी

मानसून के विदा होते ही दिल्लीवासियों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों ने लोगों से सलाह दी है कि वे पर्याप्त पानी पिएं, धूप में कम समय बिताएं और खासतौर पर सुबह और शाम के समय ही बाहर निकलें।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article