ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Traffic Advisory: ग्रेटर नोएडा में आज PM मोदी, CM योगी, बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक, जानें कहां-कहां रहेगा डायवर्जन

ग्रेटर नोएडा में आज UP International Trade Show 2025 का आयोजन किया जाएगा। जिसके उद्घाटन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्रिमंडल के कई सदस्य और देश-विदेश के उद्योग जगत की हस्तियां मौजूद रहेंगीं। जिसके चलते आज ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। Traffic Advisory के साथ Helpline number भी जारी किया गया है।

Image

आज बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक

Photo : Times Now Digital

UP International Trade Show 2025 Traffic Advisory: ग्रेटर नोएडा आज एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुरू हो रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 का उद्घाटन करेंगे। 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस पांच दिन के कार्यक्रम में दुनिया भर के उद्योगपति और स्टार्टअप्स और हिस्सा लेंगे। इस बार रूस पार्टनर देश के रूप में शामिल हो रहा है। कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्रिमंडल के कई सदस्य और देश-विदेश के उद्योग जगत की हस्तियां मौजूद रहेंगी, जिसके चलते आज शहर का यातायात सुबह से ही बदला नजर आएगा।

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

कार्यक्रम को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने Traffic Advisory जारी की है। कई रूट्स को डायवर्ट किया गया है।

  1. चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को सैक्टर 14A फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक सेक्टर 15 की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात डीएससी मार्ग होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
  2. डीएनडी से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को रजनीगंधा चौक सैक्टर 16 की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात "एम०पी०-01" मार्ग व "डीएससी" मार्ग होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
  3. कालिन्दी बॉर्डर से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात एम०पी०-03 मार्ग व डीएससी मार्ग होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
  4. सैक्टर 37 से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को सैक्टर 44 गोलचक्कर से डबल सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात डबल सर्विस रोड होकर डीएससी मार्ग से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  5. आगरा से नोएडा की ओर से आने वाला यातायात जेवर टोल से आगे कस्बा जेवर की ओर उतरकर साबौता अण्डरपास से खुर्जा बाईपास से जहांगीरपुर होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
  6. परीचौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को परीचौक से सूरजपुर की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात सूरजपुर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होकर गन्तव्य को जा सकेगा।
  7. सूरजपुर से परीचौक की ओर जाने वाले यातायात को एलजी गोलचक्कर से 130 मीटर रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात 130 मीटर रोड से होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

कार्यक्रम में पहुंचने वाले किन बातों का रखें ध्यान

जो लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे वो इन बातों का जरूर ध्यान रखें-

  • वीआईपी प्रवेश: गेट नंबर 1 से होगा, पार्किंग स्टेलर जिमखाना पर।
  • सामान्य व्यक्ति: गेट 3 से 6 के जरिए ड्रॉप-ऑफ, पार्किंग NASA/बड़ा राउंडअबाउट (8,000–10,000 गाड़ियों की क्षमता)।
  • मीडिया कर्मी: ‘P’ पास वाले पत्रकार गेट नंबर 5 से प्रवेश करेंगे।
  • अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि/डेलीगेट्स: गेट 1 या 2 के पास राउंडअबाउट से ड्रॉप-ऑफ, फिर डबल सर्विस रोड के जरिए निर्धारित पार्किंग तक जाना होगा।
  • रूट एक्सेस: एक्सपो मार्ट दिशा से आने वाले वाहन गेट 1 और 2 का इस्तेमाल करें, जबकि गेट 3 और 4 वाले वाहनों को ड्रॉप-ऑफ के बाद पार्किंग की ओर भेजा जाएगा।

किन रास्तों से बचें

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के आसपास की सड़कों, खासकर गेट 1 से 6, NASA राउंडअबाउट और बड़ा राउंडअबाउट से बचें। दिनभर ट्रैफिक जाम और वीआईपी मूवमेंट की वजह से भारी भीड़भाड़ रहेगी।

जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

पुलिस की अपील है कि लोग मेट्रो सेवाओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें और समय से पहले निकलें। ट्रैफिक संबंधी मदद के लिए गौतम बुद्ध नगर ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article