Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-July-2025: देश के कई हिस्सों में इन दिनों मानसून एक्टिव है और जोरदार बारिश भी दर्ज की जा रही है। जिससे कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में अभी भी लोग अच्छी बारिश के लिए तरस रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में तेज बारिश नहीं हुई है। जिसके कारण एक बार फिर से लोग उमस और गर्मी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने फिलहाल अगले दो तेज बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई है। हालांकि इस दौरान अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।
आज दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज भी आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। साथ ही हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। आईएमडी ने सोमवार को गाजियाबाद और नोएडा में थंडरस्टॉर्म और मेघगर्जन-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में 24 जुलाई तक हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली के साथ ही आज नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में 26 जुलाई तक तेज बारिश का अनुमान नहीं है। इस दौरान हल्ली से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। वहीं तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
