लखनऊ

UP Ka Mausam: यूपी में जल्द थमेगी बरसात, फिर लौटेगी उमस की मार; आज मेरठ-बरेली समेत इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज बिजनौर, मुरादाबाद, बागपत, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, रामपुर और बरेली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 50 से अधिक जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

Image

सांकेतिक फोटो (PC - Canva)

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-July-2025: उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिसके चलते भारी बारिश में कमी देखने को मिल रही है। हालांकि आज कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन आने वाले दिनों में तेज बारिश का सिलसिला पूरी तरह थमने की संभावना है। जिसके कारण गर्मी में इजाफा होगा और उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आज किन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में आज भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी यूपी के उत्तरी भाग में कुछ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान दोनों हिस्सों में बादल गरजने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। यूपी में आज बिजनौर, मुरादाबाद, बागपत, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, रामपुर और बरेली में भारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट

प्रयागराज, फतेहपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सोनभद्र, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, बांदा, बहराइच, चित्रकूट, कौशाम्बी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, महोबा और औरैया।

उत्तर प्रदेश में रविवार को भी कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान वाराणसी बीएचयू में 25 मिमी, बस्ती में 7 मिमी, सुल्तानपुर में 3.4 मिमी और फुरसत गंज में 0.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस दौरान गोरखपुर, कुशीनगर और महाराजगंज में भी हल्की बूंदाबांदी हुई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!