दिल्ली

Delhi Weather: रिमझिम फुहारों से दिल्ली तरबतर, पारा लुढ़का और गर्मी से मिली राहत; जानें आज बारिश होगी या नहीं?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1-July-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में मानसून सक्रिय होने के बाद से रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार और सोमवार को बारिश के बाद आज तड़के भी कुछ जगहों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है, लेकिन अलर्ट जारी नहीं किया है।

Image

दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1-July-2025: दिल्ली में मानसून की एंट्री के बाद से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को राजधानी के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। आज तड़के भी कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिली है। बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। आईएमडी के अनुसार सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

दिल्ली में 6 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी

आईएमडी की बुलेटिन के मुताबिक, ‘‘दिल्ली में अगले कई दिनों तक आमतौर पर बादल छाये रहेंगे। साथ ही गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।’’ आने वाले दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार 6 जुलाई तक तापमान 31-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इस अवधि के दौरान लू चलने की संभावना नहीं है।

दिल्ली में हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी दिशा में हवा बह रही है, जिससे ठंडक का असर और बढ़ गया है। आईएमडी अधिकारियों ने कहा कि सामान्य से कम तापमान और बार-बार बारिश होना मानसून के शुरुआती दौर की सामान्य परिपाटी है। फलस्वरूप हाल के हफ्तों में लगातार गर्मी और प्रदूषण के स्तर से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

दिल्ली में कहां कितनी हुई बारिश

दिल्ली में सोमवार को कई इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान पालम में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 14.4 मिमी बारिश हुई। आयानगर में दिन में सबसे अधिक 20 मिमी बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में आर्द्रता का स्तर उच्च रहा, जो 100 प्रतिशत तक पहुंच गया। दिल्ली की मुख्य वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री कम है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article