दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बढ़ा का बाढ़ का खतरा, डेंजर लेवल के पार बह रही यमुना; आज भी जोरदार बारिश का अलर्ट

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-September-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में यमुना का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

Image

दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना (ANI)

Photo : ANI

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-September-2025: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। बीते दिन राजधानी के कई इलाकों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। जिससे सड़कों पर पानी भर गया और यातायात काफी प्रभावित हो गया। लोगों को पैदल चलने में भी समस्या हुई। आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज कई इलाकों में तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है। वहीं दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही मध्यम बारिश होने का भी पूर्वानुमान किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश होने का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। झमाझम बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ सकता है। वहीं गुरुग्राम में तेज बारिश के अलर्ट को देखते हुए आज दफ्तरों और स्कूलों को ऑनलाइन चलाने का निर्देश भी दिया गया है। राजधानी में आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 5 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर और बढ़ने की आशंका

दिल्ली में आज यानी 2 सितंबर 2025 की सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर ORB (Old Railway Bridge) पर 205.68 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान को पार कर चुका है। हथिनी कुंड बैराज से 2,07,721 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे यमुना में जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। वजीराबाद बैराज से 67,260 क्यूसेक और ओखला बैराज से 61,968 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। हालात को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

दिल्ली में कहां-कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे तक सफदरजंग में 18.6 मिमी, पालम में 30.8 मिमी, आया नगर में 48.9 मिमी और लोधी रोड में 16.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। खराब मौसम और तेज बारिश के कारण पालम एयरपोर्ट पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे विजिबिलिटी कम हो गई। दोपहर ढाई बजे न्यूनतम विजिबिलिटी 2,500 मीटर थी, जो तीन बजे 800 मीटर घटकर 800 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री कम 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.8 डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा।।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article