दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम (istock)
Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-November-2025: दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण का जहर घुला हुआ है। राजधानी में शनिवार को एक्यूआई 300 के अंदर दर्ज हुआ। जिसके बाद आज फिर से हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई है। रविवार को फिर से दिल्ली का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है। दिल्ली के मौसम की बात करें तो भले ही बीते कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। दिल्ली में नवंबर का पहला दिन तीन सालों में सबसे ठंडा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी से रात 14 सालों में सबसे गर्म दर्ज हुई। फिलहाल दिल्ली स्मॉग के साए में है और आने वाले कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छाया रह सकता है। दिन तक मौसम साफ होने का अनुमान है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। 7 नवंबर तक राजधानी में सुबह के समय हल्का कोहरा या स्मॉग छाया रह सकता है इस बीच 5 नवंबर को बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। तीन दिन बाद यहां के तापमान में भी 1-2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। 3 से 7 नवंबर के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
दिल्ली में शनिवार को मौसम साफ रहा। इस दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में पिछले 14 सालों में नवंबर में न्यूनतम तापमान इतना अधिक रिकॉर्ड नहीं हुआ। इससे पहले 2011 से 2024 की अवधि में सबसे गर्म रात 2013 और 2024 में दर्ज हुई थी। इन दोनों सालों में नवंबर के पहले दिन न्यूनतम पारा 18.4 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो यह एक नवंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 0.5 डिग्री कम था। इससे पहले 2021 में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज हुआ था।
दिल्ली में आज सुबह एक्यूआई 371 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब की श्रेणी में आता है। इस दौरान अलीपुर का एक्यूआई 374, अशोक विहार का 397, आनंद विहार का 384, बवाना का 410, आया नगर का 365, जहांगीरपुरी का 399, दिलशाद गार्डन का 261, आईटीओ का 307, वजीरपुर का 432 और जेएलएन स्टेडियम का 386 दर्ज किया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।