दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बारिश से मौसम सुहावना, आज भी छाता रखें तैयार, भिगोने को तैयार रहेंगे बदरा

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-October-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को कई इलाकों में भारी बारिश हुई। जिस कारण एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवाजाही में भी समस्या हुई। दिल्ली में अगले दो दिन बारिश का मौसम बना रहने की संभावना जताई गई है।

Image

दिल्ली में आज बारिश के आसार (सांकेतिक फोटो|istock)

Photo : iStock

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-October-2025: मानसून की विदाई के एक सप्ताह बाद दिल्ली में फिर से झमाझम बारिश हुई। जिसने गर्मी और तेज धूप से तप रहे लोगों को काफी राहत दिलाई। मानसून की विदाई के बाद से ही राजधानी में गर्मी और उमस बढ़ गई थी। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही थी। गर्मी के कारण सितंबर के महीने में मई-जून के मौसम का एहसास हो रहा था। हालांकि मंगलवार को हुई बारिश के बाद से मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि बारिश के कारण जलभराव की समस्या भी कई इलाकों में झेलनी पड़ी। लेकिन आज भी गर्मी में भी राहत बनी हुई है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं?

दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं?

दिल्ली-एनसीआर में आज भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। दिल्ली में दो दिन तक बारिश का मौसम बना रहने वाला है। 2 अक्टूबर को भी मौसम विभाग ने हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। जिसके बाद अगले दो दिन आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली से कब विदा हुआ मानसून

दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई 24 सितंबर को हो चुकी है। अपने सामान्य समय से एक दिन पहले ही इस बार मानसून वापस लौट गया। साल 2002 के बाद इस बार सबसे जल्दी मानसून की विदाई हुई है। 2002 में 20 सितंबर को मानसून विदा हुआ था। इस बार मानसून की विदाई के एक सप्ताह बाद मंगलवार को दिल्ली में भारी बारिश दर्ज की गई। जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात भी बाधित हुआ। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

दिल्ली में बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव

बारिश के कारण गुरुग्राम की ओर एनएच-48 पर रेडिसन होटल फ्लाईओवर पर 25 मिनट तक यातायात बाधित रहा। वहीं जामिया मिलिया इस्लामिया के पास तिकोना पार्क के समीप वाहन बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़े। पीतमपुरा में नेताजी सुभाष प्लेस, महात्मा गांधी रोड, लाजपत नगर में कैप्टन गौड़ मार्ग और आउटर रिंग रोड के कुछ हिस्सों में भी यातायात पर काफी प्रभाव पड़ा। इसके अलावा दिल्ली में राजा गार्डन चौक, शाहदरा, वज़ीराबाद पुल, ए-ब्लॉक हरि नगर समेत कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला। उत्तर-पश्चिम दिल्ली में जखीरा अंडरपास और यमुना विहार के ब्लॉक सी9 में भी पानी भर गया। जिस कारण आवाजाही में लोगों को दिक्कत हुई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article