दिल्ली

Delhi Weather News: ठंड से कांप उठी राजधानी दिल्ली, 3 डिग्री पहुंचा तापमान

Delhi Weather News: दिल्ली में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार बढ़ रही ठंड से राजधानी के लोग कांपते नजर आ रहे हैं। दिल्ली में तापमान गिरता जा रहा है, जिसके कारण आज का दिन सबसे ठंडा दिन है।

Image

दिल्ली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन

Delhi Weather News: दिल्ली में ठंड ने कोहराम मचा रखा है। यहां सर्द हवाएं लोगों की मुसीबत और बढ़ा रही हैं। पिछले कुछ दिनों में खिली-खिली धूप के बाद उम्मीद थी की लोगों को ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन शनिवार के आते-आते दिल्ली में एक बार फिर कोहरा बढ़ा। कई क्षेत्रों में कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही है। वहीं तापमान की बात करें तो राजधानी में न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है। बढ़ती ठंड, शीतलहर और कोहरे को देखते हुए राजधानी में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली का तापमान इस समय पहाड़ी इलाकों जैसा हो गया है।

दिल्ली की ठंड में कांपते लोग अपने आप को बचाने के लिए आवश्यक सारे जतन कर रहे हैं। कुछ लोग आग ताप कर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं तो कुछ लोग घरों में हीटर के आगे बैठ कर खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं। विकेंड में ठंड के कारण आधे लोगों ने बाहर जाने के अपने प्लान तक को कैंसिल कर दिया है। शनिवार यानी आज की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह के रूप में दर्ज की गई है। दिल्ली में आज सुबह का तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा कई इलाकों का तापमान इससे भी कम रहा है।

दिल्ली में 3 डिग्री पहुंचा तापमान

जहां एक तरफ सर्द हवाएं और कोहरा लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा था। वहीं अब लगातार लुढ़कता पारा लोगों के लिए मुसीबत पैदा कर रहा है। तापमान के गिरने से दिल्ली के लोग कांपते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली के आयानगर में सुबह 8:30 बजे न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक दर्ज किया गया है। वहीं लोधी रोड की बात करें तो यहां का तापमान 3.4 डिग्री रहा, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया और रिज में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री तक रहा है। इन सब की तुलना में पालम का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 5.8 रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!