Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में सरिता विहार फ्लाईओवर 25 जुलाई से 8 अगस्त तक आंशिक रूप से बंद रहेगा। इस दौरान फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसके चलते फ्लाईओवर का एक हिस्सा बंद होने से यातायात प्रभावित रहेगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किए जा रहे इस मरम्मत कार्य को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है और यात्रियों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल
एडवाइजरी के अनुसार सरिता विहार फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते 25 जुलाई से 8 अगस्त तक बदरपुर से आश्रम की ओर जाने वाला रास्ता आंशिक रूप से बंद रहेगा। मरम्मत के दौरान फ्लाईओवर का केवल आधा हिस्सा ही यातायात के लिए खुला रहेगा, जिससे इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने बदरपुर बॉर्डर से मथुरा रोड की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे एमबी रोड से होते हुए पुल प्रह्लादपुर और लाल कुआं के रास्ते जाएं या फिर मां आनंदमयी मार्ग से होकर क्राउन प्लाजा और गोविंदपुरी की ओर बढ़ें।
इसके अलावा, बदरपुर से मथुरा रोड पर भारी और वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। केवल आपातकालीन वाहनों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति होगी। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को संभावित जाम से बचने के लिए सतर्क रहने और समय से पहले यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
