दिल्ली

Delhi Traffic Advisory: 'आप' के विरोध प्रदर्शन के चलते आज कई रास्तों पर यातायात रहेगा प्रभावित, पढ़े ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी पीएम हाउस का घेराव करने वाली है। जिसके चलते कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा। इस संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

Image

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज पीएम हाउस का घेराव करेगी। जिसके चलते आज कई रास्तों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिल सकती है। जिसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत पीएम हाउस के आसपास की रोड को आम लोगो के लिए बंद किया गया है। इसके अलावा विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जरूरत पड़ने पर कुछ मेट्रो स्टेशन भी बंद किए जा सकते हैं। इसके अनुसार पटेल चौक, उद्योग भवन, केंद्रीय सचिवालय और लोक कल्याण मार्ग के मेट्रों स्टेशन बंद किए जा सकते हैं। इस कारण आज घर से बाहर निकलने से पहले इस ट्रैफिक एडवाइजरी के बारे में जरूर जान लें।

नीचे दिए गए रास्ते रहेंगे प्रभावित

  • आज तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और केमल अतातुर्क मार्ग पर किसी भी वाहन के रुकने की अनुमति नहीं है और न ही यहां पर वाहन को पार्क किया जा सकता है।
  • आम जनता के लिए सामान्य प्रवेश की भी अनुमति आज नहीं होगी।
  • ऊपर बताई गई सड़कों पर पार्क किए गए वाहनों को हटाया जाएगा। इसके साथ ही अनुचित पार्किंग और कानूनी निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ केस चलाया जाएगा।
  • इन रास्तों से हटाए गए वाहनों को काली बाड़ी मार्ग स्थित ट्रैफिक पिट में पार्क किया जाएगा।

जरूरत पड़ने पर नीचे दिए गए रास्तों पर लगेगा डायर्वजन

  • अरबिंदो चौक
  • तुगलक रोड
  • राउंडअबाउट सम्राट होटल
  • राउंडअबाउट जिमखाना डाकघर
  • गोल चक्कर तीन मूर्ति हाइफ़ा
  • गोलचक्कर नीति मार्ग
  • चौराहा कौटिल्य मार्ग

दिल्ली पुलिस ने आम जनता को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी है। साथ ही यह भी कहा है कि वे यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article