दिल्ली

Vande Bharat Express: सिर्फ 90 मिनट में दिल्ली से आगरा, वंदे भारत से बदलने वाला है सफर का अंदाज

Delhi Agra Vande Bharat Express: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से ताज नगरी आगरा के बीच जल्द ही नई वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है। वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली और आगरा की दूरी घटकर सिर्फ 90 मिनट की रह जाएगी। इसका ट्रायल जल्द ही होने वाला है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Delhi Agra Vande Bharat Express: दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच जल्द ही एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) चलने वाली है। ये ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से ताज नगरी आगरा (New Delhi to Agra Vande Bharat) के बीच चलेगी। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद लोग आसानी से आगरा जा सकेंगे और वापस दिल्ली भी आ सकेंगे। बताया जा रहा है कि इस रूट पर अभी जहां चार घंटे लगते हैं। वहीं, यह समय काफी घटने वाला है।

दिल्ली से आगरा 90 मिनट में

बता दें कि दिल्ली से आगरा की दूरी करीब ढाई सौ किलोमीटर है, जहां फिलहाल ट्रेन से जाने में चार घंटे तक का वक्त लगता है। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की शुरुआत होने से दिल्ली से आगरा की दूरी घटकर सिर्फ 90 मिनट की रह जाएगी। यानी कि दिल्ली से आगरा सिर्फ 90 मिनट में जा सकेंगे।

160 किमी/प्रति घंटा रहेगी रफ्तार

जानकारी के अनुसार, इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Delhi Agra Vande Bharat Express Speed) अन्य वंदे भारत से अलग होगी और इसकी स्पीड 160 किमी प्रति घंटा रहने वाली है। यही वजह है कि करीब डेढ़ घंटे में दिल्ली से आगरा की दूरी पूरी हो सकती है। इसकी विशेषता तेज गति है, क्योंकि दिल्ली से आगरा की दूरी फिलहाल चार घंटे में तय होती है।

दिल्ली से आगरा कब होगा ट्रायल? (Delhi Agra Vande Bharat Express Trial)

रेलवे बोर्ड ने बताया कि इस नई वंदे भारत ट्रेन में 16 कोच होंगे। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन आगरा और लखनऊ से होकर गुजरने वाली है। जहां तक इसकी ट्रायल की बात है तो फिलहाल जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक जुलाई में इस रूट पर नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) का ट्रायल किया जाएगा। साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि सुबह के समय ही ये ट्रेन दिल्ली से आगरा के लिए चलेगी।

शहरों के बीच चलेंगी Delhi Agra Vande वंदे मेट्रो

वहीं, इससे इतर 150 से 200 किमी की दूरी वाले शहरों के बीच वंदे भारत मेट्रो (Vande Bharat Metro) का परिचालन होना है, जिसकी तैयारी चल रही है। इसके तहत देशभर के कई शहर आपस में जुड़ेंगे। वंदे भारत मेट्रो से सफर का अनुभव भी बदलेगा, क्योंकि ये ट्रेन इंटरसिटी के मुकाबले ज्यादा स्पीड से चलेगी। ये उसी तर्ज पर चलाई जाएगी, जैसे दो शहरों के बीच इंटरसिटी ट्रेन की व्यवस्था है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका