दिल्ली

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से एक साल की मासूम की मौत, लापरवाही का मामला दर्ज

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में ट्रक की चपेट में आने से एक साल बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए धारा 281 और 106 के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Delhi Accident News: राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके एक सड़क हादसे में एक साल की बच्ची का जान चली गई। बताया जा रहा है कि बच्ची को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही ट्रक का चालक घायल बच्ची और उसकी मां को इलाज के लिए अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित किया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि गुरुवार को सहयोग विहार से एक दुर्घटना होने के बारे में पीसीआर को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि पिकअप ट्रक का चालक घायल बच्चे और उसकी मां को आकाश अस्पताल ले गया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है। अधिकारी ने आगे बताया कि बच्चे को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

लापरवाही का मामला दर्ज

प्रारंभिक जांच के आधार पर बिंदापुर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (तेज गति से वाहन चलाना) और धारा 106 (लापरवाही से मौत) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का पता लगाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!