दिल्ली

Delhi News: दिल्ली में पकड़े गए 3 अवैध अफ्रीकी नागरिक, शाहपुरा-गुरुग्राम और नोएडा में करते थे हाउसकीपिंग

दिल्ली पुलिस की साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशन सेल ने तीन अवैध अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। नाइजीरिया उच्चायोग से पुष्टि हुई कि वे भारत आने के बाद कभी वापस नहीं लौटे और बिना वैध वीजा रह रहे थे। ये लोग दिल्ली-एनसीआर में हाउसकीपिंग का काम कर रहे थे। जांच के बाद FRRO ने इन्हें डीपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Image

दिल्ली से पकड़े गए तीन अवैध प्रवासी

Delhi Crime News: दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ऑपरेशन सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध अफ्रीकी प्रवासियों को हिरासत में लिया है। नाइजीरिया उच्चायोग और आव्रजन विभाग से सत्यापन के दौरान खुलासा हुआ कि ये लोग भारत आए, लेकिन कभी अपने देश नहीं लौटे। तीनों के पास कोई वैध वीजा दस्तावेज नहीं थे, और उन्होंने स्वयं अवैध प्रवासी होने की बात स्वीकारी। दिल्ली पुलिस ने इनके खिलाफ गहन जांच और सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की।

काम की तलाश के दौरान पकड़े गए

हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान एलौमुनो गैब्रियल (29 वर्ष, अमंब्रा, नाइजीरिया), चिनेदु पॉलिनस (33 वर्ष, असаба, नाइजीरिया), और सुनुसी सानी (26 वर्ष, लागोस, नाइजीरिया) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि ये लोग शाहपुरा (दिल्ली), गुरुग्राम और नोएडा में अपने अफ्रीकी दोस्तों के साथ मिलकर हाउसकीपिंग का काम करते थे। ये सभी द्वारका के सेक्टर-01, पालम गांव के पास रह रहे थे और हिरासत के समय काम की तलाश में थे।

दिल्ली पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO), नई दिल्ली के सहयोग से इनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्रवाई अवैध प्रवास को रोकने और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है। पुलिस ने साफ किया कि इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस ऑपरेशन से यह स्पष्ट होता है कि दिल्ली पुलिस अवैध प्रवास के खिलाफ अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Abhishek Raj
अभिषेक राजauthor

मैं अभिषेक राज वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हूँ, मैं टाइम्स नाउ नवभारत के लिए national crime इंवेस्टिगेशन और स्पेशल स्टोरी का काम देखता हूं। इससे पहले मैं ZEE न्यूज़ में crime और इन्वेस्टीगेशन विभाग में रिपोर्टर के पद पर तैनात था. मैंने ऑपरेशन मुख्यमंत्री, ऑपरेशन धर्ममंत्रण के स्लीपर सेल, ऑपरेशन किसान आंदोलन जीवी, श्रद्धा मर्डर केस, तुनिषा शर्मा आत्महत्या केस, हिमाचल बाढ़ त्रासदी, एल्विश यादव केस आदि जैसी कई स्टोरीज़ की हैं।

और पढ़ें
End of Article