दिल्ली

Delhi News: दिल्ली पुलिस के एएसआई ने देर रात ड्यूटी पर खुद को मारी गोली, पुलिस कर रही मामले की जांच

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 13, 2024, 12:51 PM IST

Delhi News: राजधानी दिल्ली के बी.पी. मार्ग पर दिल्ली पुलिस के एक एएसआई द्वारा देर रात संदिग्ध हालात में कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस कोशिश में उप-निरीक्षक रामअवतार की मौत हो गई।

Image

दिल्ली पुलिस के ASI ने खुद को मारी गोली

Photo : Times Now Digital

Delhi News: दिल्ली पुलिस के एक ऑन ड्यूटी सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) ने दक्षिण दिल्ली में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के मूल निवासी रामअवतार के रूप में हुई है, जो 1993 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को एएसआई रामअवतार सब-इंस्पेक्टर प्रेम सिंह के साथ बी.पी. मार्ग पर नाइट पिकेट ड्यूटी पर तैनात थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "लगभग तीन बजे, रामअवतार ने अपने साथी सब इंस्पेक्टर को 10 मिनट के लिए आराम करने के लिए कहा और अपनी कार में बैठने चले गए, जो बैरिकेड के पास खड़ी थी।" अधिकारी ने कहा, "जब एसआई प्रेम कुछ देर बाद उसे देखने गए, तो उन्होंने पाया कि एएसआई रामअवतार ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली थी और वह मृत पाए गए।"

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article