Delhi Crime News: दिल्ली के महरौली से पुलिस ने 4 आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ में वाहनों की चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। ये बदमाश मेरठ के टॉप ऑटो लिफ्टर हैं। इसमें से एक आरोपी पर 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उनसे बचने के लिए और मौके से फरार होने के लिए कई राउंड की फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस मुठभेड़ में ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार
दिल्ली के महरौली इलाके में पुलिस ने उत्तर प्रदेश मेरठ के 4 टॉप ऑटो लिफ्ट करने वाले बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने उन पर 5 राउंड की फायरिंग की थी। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से बचते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। फायरिंग के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें से एक आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि कई पुलिस स्टेशनों में आरोपी के खिलाफ 50 से अधिक मामले दर्ज हैं।
85 लाख रुपये की ठगी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार
पुलिस ने एक अन्य घटनाक्रम में मुठभेड़ में 85 लाख रुपये की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन तीनों बदमाशों ने एक व्यक्ति से 85 लाख रुपये की ठगी की। आरोपियों ने जमीन के जाली दस्तावेज तैयार करके वारदात को अंजाम दिया है। ये मामला सरोजनी नगर थाने में दर्ज किया गया था। पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दावा किया था कि वह शख्स के लिए डीडीए का प्लॉट खरीद सकते हैं और उससे 85 लाख रुपये लिए थे। दिल्ली में ठगी और चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली पुलिस एक्शन लेते हुए इन पर कार्रवाई कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
