एजुकेशन

Allahabad HJI Mains Exam Date 2026: कब होगी यूपी हायर ज्यूडिशियल सर्विस की मेन्स परीक्षा, यहां देखें पूरा पैटर्न

Allahabad HJI Mains Exam Date 2026: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विस (HJS)-2023 की लिखित परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मेन्स का एग्जाम 1 और 2 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा।

Image

Allahabad HJI Mains Exam Date 2026: यहां देखें इलाहबाद एचजेआई मेन्स परीक्षा की तारीख

Allahabad HJI Mains Exam Date 2026: इलाहबाद हायर ज्यूडिशियल प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विस (HJS)-2023 की लिखित परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 20 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

ध्यान रहे यदि तकनीकी समस्या के चलते किसी अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पाता है तो उम्मीदवार 28 जुलाई से परीक्षा के दिन की सुबह तक कार्यालय समय के दौरान इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 'सिलेक्शन एंड अपॉइंटमेंट सेल' से व्यक्तिगत रूप से डुप्लीकेट प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

Allahbad HJI Mains Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले allahabadhighcourt.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Allahbad HJS 2023 Admit Card Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके डेक्सटॉप पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव कर लें।

Allahbad HJI Mains Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा केंद्र का नाम
  6. परीक्षा केंद्र का पता
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राप
  8. हस्ताक्षर

Allahbad HJI Mains Exam Pattern: हायर ज्यूडिशियल सर्विस मेन्स एग्जाम पैटर्न

बता दें इलाहाबाद उच्च न्यायालय मेन्स परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो यहां सामान्य ज्ञान (General Knowledge) और कानूनी भाषा (Legal Language) व लॉ का पेपर होता है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article