एजुकेशन

खेतों से खाकी तक: हरदोई की अंजलि ने ऐसे हासिल किया यूपी पुलिस SI बनने का सपना

​​उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के छोटे से गांव खुटेहना की बेटी अंजलि ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा पास कर अपने परिवार और पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया।

Image

खेतों से खाकी तक: हरदोई की अंजलि ने SI बनकर बदली तकदीर

कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के छोटे से गांव खुटेहना की रहने वाली 23 वर्षीय अंजलि ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। एक साधारण किसान परिवार से आने वाली अंजलि ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा पास कर अपने परिवार और पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया।

ठोकर लगी, पर हिम्मत नहीं हारी

2024 में अंजलि ने UP पुलिस कॉन्स्टेबल का एग्जाम दिया। लिखित तो निकल गया, लेकिन फिजिकल रनिंग में रह गईं। ज्यादातर लोग यहीं रुक जाते, पर अंजलि ने इसे हार नहीं माना। इसे सीख बनाकर वो और ज्यादा मेहनत से जुटीं।

तैयारी के लिए वो हरदोई शहर के आवास विकास में रहकर कोचिंग करने लगीं। दिनभर पढ़ाई, रनिंग की प्रैक्टिस और घर की जिम्मेदारी - सब साथ चलता रहा।

मेहनत का फल

UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में अंजलि ने पास होकर खाकी वर्दी का सपना पूरा कर लिया। रिजल्ट सुनते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। किसान की बेटी के SI बनने की खबर से हर कोई गर्व कर रहा है।

पढ़ाई से लेकर प्रेरणा तक का सफर

अंजलि शुरू से ही होनहार थीं।

  • 2018: 10वीं - दयानंद इंटर कॉलेज, सुरसा
  • 2020: 12वीं - दयानंद इंटर कॉलेज, सुरसा
  • BA: आर. कन्या डिग्री कॉलेज, हरदोई

सफलता के बाद अंजलि कहती हैं - "अगर लक्ष्य साफ हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है। इस सफर में मम्मी-पापा, परिवार और कोचिंग के टीचर्स का बहुत साथ मिला।"

सबके लिए मिसाल

अंजलि की कहानी उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो एक बार गिरकर उठना भूल जाते हैं। उन्होंने दिखाया कि एक असफलता आपकी आखिरी कहानी नहीं होती। आज खुटेहना गांव में जश्न का माहौल है। परिवार वाले, रिश्तेदार और गांव वाले सब अंजलि की इस कामयाबी पर फूल नहीं समा रहे।खेतों की मिट्टी से निकली ये बेटी अब वर्दी पहनकर प्रदेश की सेवा करेगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article