यात्रा

Monsoon Travel India: अगर मानसून में घूमने जा रहे हैं गोवा, तो पहले पढ़ लें यह खबर

Monsoon Travel India: मानसून का मिजाज बदला- बदला नजर आ रहा है। अगर आप बारिश के मौसम में गोवा घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ट्रिप पर जाने से पहले ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है।

Image

मानसून में गोवा घूमने का प्लान (फोटो- canva)

Monsoon Travel India: जुलाई का महीना आते ही हर साल गोवा और आसपास के इलाकों में तेज बारिश देखने को मिलती है। यही वजह है के लोग मानसून का मजा लेने के लिए गोवा घूमने का प्लान कर सकते हैं। लेकिन, इस बार मानसून ने थोड़ा अलग रुख अपनाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, गोवा और पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों में फिलहाल बारिश की रफ्तार धीमी रहने वाली है। दूसरी तरफ बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। अगर आप आने वाले दिनों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, खासकर गोवा या पूर्वी भारत की तरफ तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है।

गोवा में आमतौर पर जुलाई के मध्य तक लगातार तेज बारिश देखने को मिलती है। लेकिन इस बार 16 जुलाई तक यहां सिर्फ हल्की या छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी। ऐसे में 17 जुलाई के बाद से यहां तेज बारिश होने की संभावना है। गोवा के अलावा यही स्थिति कोंकण तट, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिल रही है। सप्ताह के आखिर तक मानसून फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है।

पूर्वी भारत में बारिश का कहर जारी

फिलहाल पूर्वी भारत में मानसून पूरी ताकत के साथ सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। ऐसे इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मध्य और पश्चिमी भारत का मौसम कैसा रहेगा?

मध्य भारत के छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। गोवा और कोंकण में फिलहाल बारिश कम रहेगी, लेकिन 17 जुलाई के बाद यहां फिर से झमाझम बारिश लौट सकती है।

दक्षिण भारत में भी बदल रहा है मौसम

दक्षिण भारत के तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और रायालसीमा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तटीय कर्नाटक और केरल में सप्ताह के अंत तक बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। वहीं आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरे मौसम की भी संभावना जताई गई है।

अगर यात्रा का प्लान है, तो इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप गोवा जाने की सोच रहे हैं तो अबतक वहां लगातार बारिश नहीं हो रही थी। हालांकि, 17 जुलाई के बाद मौसम फिर बदल सकता है, इसलिए यात्रा से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर देख लें। अगर आपकी यात्रा बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल या उत्तर-पूर्वी राज्यों की ओर है, तो भारी बारिश की चेतावनी को नजरअंदाज न करें। यात्रा से पहले मौसम का पूर्वानुमान जरूर देखें, जरूरी सामान साथ रखें और प्रशासन द्वारा जारी किसी भी एडवाइजरी का पालन करें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article