दिल्ली

Delhi News: एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटने के बाद उसकी चाकू से हत्या, पैट्रोलिंग कर रही पुलिस ने पकड़े 5 आरोपी

दिल्ली के बदरपुर में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा, फिर उसपर चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 3 नाबालिग हैं।

Image

एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या (सांकेतिक फोटो)

Delhi News: दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। देर रात हुई इस घटना में 5 लोगों ने एक व्यक्ति को पहले बुरी तरह पीटा, जिसके बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। घटनास्थल से फरार होते समय पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने उन्हें देख लिया और आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से 3 को मौके पर ही पकड़ लिया गया और बाकी के 2 को बाद में दबोचा गया। इन आरोपियों में से 3 को नाबालिग बताया जा रहा है।

पुलिस ने पीछाकर आरोपियों को पकड़ा

यह घटना देर रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर हुई। डीसीपी ने बताया कि रात में हेड कांस्टेबल नटवर और अशोक गौतमपुरी इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी 2:30 बजे के करीब उन्होंने मीट चौक के पास देखा कि कुछ लोग एक शख्स को बुरी तरह पीट रहे हैं, जिससे व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने देखा की आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद एनटीपीसी कॉलोनी की तरफ भागने लगे। पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने उनका पीछा किया, वहीं दूसरी तरफ से आ रहे बदरपुर एसएचओ की टीम ने भी उन्हें घेर लिया और मौके पर तीन लोग गिरफ्तार कर लिए। बाद में दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बहस के बाद आरोपियों ने किया हमला

मृतक की पहचान गौरव के रूप में हुई है। आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि उनमें किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जिसके बाद सबने मिलकर गौरव को बुरी तरह पीटा, फिर धारदार हथियार से उसपर वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और वहां से फरार हो गए। वहीं घायल अवस्था में गौरव को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक की पहचान अरमान उर्फ कुरु के रूप में हुई है जबकि दो 17 और 16 साल के नाबालिक निकले। बाद में पकड़े गए आरोपियों में से एक गौतमपुरी का रहने वाला नाबालिक है, जबकि दूसरा शाहिद है। मृतक की डेड बॉडी को एम्स मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article