दिल्ली

Delhi News: ओखला से AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज कराई FIR, लगाए ये गंभीर आरोप

दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, गौर हो कि अमानतुल्लाह इस चुनाव में अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे थे।

Image

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान

दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, बताया जा रहा है कि AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के समर्थकों पर गंभीर आरोप लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के जामिया इलाके में क्राइम ब्रांच की टीम हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी।

अमानतुल्लाह खान के समर्थकों पर आरोप है कि उन्होंने क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला किया और आरोपी को भगाने में मदद की बताते हैं कि घटनास्थल पर विधायक अमानतुल्लाह खान भी खुद मौजूद थे।

पुलिस के अनुसार इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस की कार्यवाही में रुकावट डाली वहीं पुलिस के साथ धक्कामुक्की की थी, इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, घटना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और मामले की जांच की।

अमानतुल्ला खान ने ओखला सीट पर जीत दर्ज की

अभी आए दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट में अमानतुल्ला खान ने ओखला सीट पर जीत दर्ज की, गौर हो कि जहां अरविंद केजरीवाल , मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती और सत्येंद्र जैन जैसे AAP के दिग्गज नेता चुनाव हार गए थे वहीं अमानतुल्लाह अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे, उन्होंने 23,639 वोटों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनीष चौधरी को हराया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article