Ashutosh dig at Kejriwal's AAP: आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता आशुतोष ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में दिल्ली में सत्ता से बाहर होने के बाद सोमवार को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी पर निशाना साधा है गौर हो कि आशुतोष कभी केजरीवाल के बेहद करीबी हुआ करते थे।
आशुतोष ने X पर लिखा- 'आम आदमी पार्टी तो उसी दिन ख़त्म हो गई थी जिस दिन इस पार्टी के लोग चार्टर्ड फ़्लाइट से चलने लगे, Presidential suite में रहने लगे, अपने लिये शीश महल बनाने लगे, Z+ security लेने लगे, चुनाव लड़ने के लिये कहने लगे कि हरियाणा ने पानी में ज़हर मिला दिया Genocide के लिये, पत्रकारों को धमकाने लगे और मोदी की नक़ल पर Planted interviews करने लगे, 8 तारीख को तो बस नतीजा निकला है।'
उन्होंने ट्वीट कर कहा- 'बीजेपी खत्म हो जायेगी जब वो हिंदुत्व छोड़ेगी, कांग्रेस कमजोर हो गई क्योंकि उसने Secularism से समझौता किया । आप ने क्रांति की नैतिकता छोड़ दी इसीलिये हार हुयी । आप चुनाव लड़ने वाली पार्टी बन गई । कुर्सी से चिपक गई । आप की पूँजी नैतिक सत्ता थी । वो गई तो सरकार भी गई । पंजाब भी बचाना मुश्किल होगा देखना'
आशुतोष ने 2014 का लोकसभा चुनाव दिल्ली के चांदनी चौक से लड़ा
गौर हो कि वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने राजनीति में कदम रखा और 2014 में आप में शामिल हो गए। उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव दिल्ली के चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नेता हर्षवर्धन से हार गए बाद में साल 2018 में आशुतोष ने 'बहुत ही व्यक्तिगत कारणों' का हवाला देते हुए आप छोड़ दी थी।
