दिल्ली

Delhi-NCR Rain: आसमान में छाए काले बादल, झमाझम बारिश से गर्मी के तेवर ढीले; सुहावने मौसम से खिले चेहरे

दिल्ली-एनसीआर में आज कई हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। जिससे गर्मी और उमस से भी राहत मिली है। बीते कई दिनों से तेज धूप के कारण गर्मी खूब परेशान कर रही थी। लेकिन आज बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है।

Image

दिल्ली के कई हिस्सों में हुई बारिश (ANI)

Photo : ANI

Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। कई दिनों से जारी तेज धूप और गर्मी की मार के बाद आज राहत की बरसात हो गई। मंगलवार को राजधानी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। जिससे मौसम भी खुशनुमा हो गया। साथ ही गर्मी और उमस से भी राहत मिली है। इस सुहावने मौसम से लोगों के चेहरे भी खिल गए हैं। मौसम में हुए बदलाव के बाद आईएमडी ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

काले बादलों से दिन में अंधेरे का एहसास

दिल्ली में मानसून की विदाई के बाद से सूरज के तेवर देखने को मिल रहे हैं। तेज धूप और उमस के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा था। लेकिन आज सुबह से ही मौसम बदला-बदला नजर आया। आसमान में छाए बादलों ने तेज धूप को निकलने का मौका ही नहीं दिया। काले घने बादलों के आगमन से दिन में शाम जैसा अंधेरा छा गया। जिसके बाद अचानक से जोरदार बारिश हुई। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के कई हिस्सों में भी आज बारिश दर्ज की गई। गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई। हालांकि बारिश के कारण राजधानी के कुछ हिस्सों में जलभराव भी देखने को मिला। लेकिन इस बारिश से गर्मी से भी राहत मिली है।

दिल्ली में मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर अनुमान जताया था। दिन में बारिश के बाद आईएमडी ने दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। साथ ही गाजियाबाद और नोएडा में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी येलो अलर्ट है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। दिल्ली-एनसीआर में कल यानी बुधवार को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article