मुंबई

Mumbai Rain: कुछ घंटों की बारिश में अस्त-व्यस्त हुई मुंबई, थमी ट्रेनों रफ्तार, बसों के रूट डायवर्ट

महाराष्ट्र में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के कारण सड़कों के साथ रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है। पटरियों पर पानी भरने, मिट्टी आने के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मध्य रेलवे द्वारा कई पटरियों को असुरक्षित भी घोषित किया गया है।

Image

महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण थमी ट्रेनों की रफ्तार

Mumbai Rain: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे ने केवल सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि रेल यातायात पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। कई बसों को नियमित मार्गों से डायवर्ट किया गया है, तो वहीं कई ट्रेन की पटरियों जलभराव होने से रेल यातायात प्रभावित है। वहीं मध्य रेलवे द्वारा कई कई पटरियों को असुरक्षित घोषित किया गया है और इन मार्गों पर ट्रेन सेवाओं को रद्द किया गया है।

भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं। बारिश का पानी पटरियों पर आने से सायन के साथ भांडुप और नाहुर स्टेशनों के बीच रेल सेवाएं प्रभावित हुई। यहां करीब एक घंटे तक ट्रेनों को रोका गया। पटरियों पर पानी के कम होने के बाद सेवाएं पुनः शुरू की गई। सीपीआरओ के अनुसार, पटरियों पर पानी भरने के कारण रेल यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई है, यही कारण है कि अभी भी कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं। भारी बारिश के कारण बसों के रूट में भी बदलाव किया गया है। कई बसों BEST ट्रांसपोर्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। इस कारण BEST बसों को कई नियमित मार्ग से डायवर्ट किया गया है।

जलभराव के कारण प्रभावित हुई ट्रेन

मुंबई डिवीजन के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर जलभराव के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। रद्द ट्रेनों की लिस्ट इस प्रकार है -

1 12110 एमएमआर-सीएसएमटी
211010पुणे-सीएसएमटी
312124पुणे सीएसएमटी डेक्कन
411007पुणे-सीएसएमटी डेक्कन
512127सीएसएमटी-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस
ये भी पढ़ें - आज का मौसम, 08 July 2024 LIVE: नैनीताल में जारी भारी बारिश का सिलसिला, झारखंड में झमाझम बरसेंगे बदरा; जानें आपके शहर में मौसम के हाल

कई बसों के रूट डायवर्ट

mumbai Bus Route.

मुंबई में बदले कई बसों रूट

मुंबई में 300 मिमी से अधिक बारिश

राजधानी मुंबई में आज 1 बजे से सुबह 7 बजे तक बारिश दर्ज की गई। छह घंटे की अवधि में विभिन्न स्थानों पर 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया और उपनगरीय रेल सेवाएं बाधित हुईं। बीती रात हुई बारिश के चलते मुंबई के पश्चिमी उपनगर बोरिवली, कांदिवली, सांताक्रुज, विलेपार्ले और अंधेरी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। फिलहाल बारिश रुकी हुई है।

मुंबई लोकल सेवा भी प्रभावित

मुंबई की लाफलाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं भी भारी बारिश के कारण प्रभावित हो रही हैं। रविवार को मध्य रेलवे द्वारा कुछ पटरियों को असुरक्षित घोषित करने के बाद इन मार्गों पर लोकल ट्रेन सेवाओं को निलंबित किया गया है। वहीं कई स्थानों पर पटरियों पर बारिश का पानी भर जाने के कारण भी ट्रेनों को सुरक्षा के लिहाज से रोका गया है।

ठाणे में भी रेल यातायात प्रभावित

भारी बारिश के कारण ठाणे में भी रेल यातायात प्रभावित है। बारिश के कारण पटरियों पर मिट्टी आने और वाशिंद स्टेशन पर पेड़ गिरने से पटरियां बंद होने के कारण कल्याण-कसारा मार्ग पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुई थी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article