Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में होली को लेकर लोग बहुत उत्साहित हैं। यहां आप लोगों को रंग में रंगा हुआ देख सकते हैं। होली की वजह से दिल्ली का माहौल खुशनुमा बना हुआ है। इस बीच दिल्ली का मौसम भी आपके साथ है। मार्च महीने की शुरुआत ठंड के साथ हुई थी,लेकिन अब दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग के बताए अनुसार, होली के दिन दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का हाल...
होली पर कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज
मौसम विभाग ने बताया कि 24 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में घने बादल छाए रहेंगे। 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री जाने की संभावना है। वहीं होली के दिन दिल्ली-एनसीआर का मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज धूप तो निकलेगी, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बादलों के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। आगे जानकारी देते हुए बताया गया है कि होली के दिन शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि होली के दिन मौसम सुहावना बना रहेगा। लोग खुलकर होली का जश्न मना सकते हैं। रंग-गुलाल और होली के गानों पर जी भरकर झूम सकते हैं।
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का हाल
दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आज का मौसम कुछ गड़बड़ाया हुआ सा है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जानकारी के अनुसार, हवाएं 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी। बता दें कि शुक्रवार को भी सुबह और शाम में तेज हवाएं चली थी। वहीं आज के तापमान की बात करें तो दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस है। एनसीआर क्षेत्रों में तापमान की बात करें तो नोएडा का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद का तापमान भी 20 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस है। वहीं गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम 34 डिग्री है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
