दिल्ली

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार, होली पर पड़ेगी बारिश की फुहार! जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Delhi NCR Weather Today, 22 March 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 एवं 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा है। आइये जानते हैं आज दिनभर मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?

Image

दिल्ली का मौसम

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के जिलों में गुरुवार की शाम आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। इस दौरान तेज हवाएं चल रहीं थीं। हालांकि, दिन में सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही थी। बादलों की आवाजाही के बीच मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। जहां मार्च के शुरुआती दिनों में ठंड का एहसास हो रहा था, वहीं अब उसके उलट गर्मी टेंशन बढ़ा रही है। सुबह-शाम को छोड़ दें तो अभी से दिन में चिलचिलाती गर्मी परेशान करने लगी है। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की मौजूदगी और हल्की से मध्यम बारिश मौसम को सुहाना करती रहेगी। मौसम विभाग ने होली तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा अगले तीन दिन तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आइये जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम किस ओर करवट लेने वाला है।

वायु गुणवत्ता में सुधार

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत से 44 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग कार्यालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रमुख रूप से आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 एवं 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 170 के साथ 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

होली के आसपास बादल छाए रहेंगे

बुधवार को यूपी-बिहार के कई शहरों में बारिश से दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलाव की आशंका थी, जो गुरुवार को देखने को मिला। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को आंशिक तौर पर आसमान में बादल छाए रहे। इससे मौसम में थोड़ी बहुत नमी देखने को मिली। वहीं, होली के एक दिन बाद यानी 26 मार्च को आंशिक तौर पर बादलों की मौजूदगी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान भी बढ़कर 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। इसी प्रकार का मौसम एनसीआर क्षेत्र के गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में हो सकती बारिश

स्काईमेट के मुताबिक, एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ अब पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंच है। इससे पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी को दौर शुरू होगा। इसकी असर दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में दिखाई देगा, जिससे बारिश की संभावना बन सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 मार्च को दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में हल्की बारिश और बादल दिख सकते हैं। 26 और 27 मार्च कोवेस्टर्न डिस्टरबेंस आ सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article