Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31-May-2025: दिल्ली-एनसीआर में इस साल मई के कुछ दिनों को हटाकर यहां गर्मी न के बराबर रही है। बीते सालों की तुलना में इस साल मई का महीना ठंडा ही रहा है। न इस दौरान ज्यादा दिन लू का असर देखने को मिला है और न ही सही तरीके से भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला है। जैसे ही दिल्ली-एनसीआर में पारा 40 के पार गया है उसके कुछ दिनों में मौसम ने इस प्रकार यू-टर्न मारा की बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो गया और साथ ही साथ गर्मी को भी अधिक बढ़ने नहीं दिया। इस बीच देश में मानसून की एंट्री भी समय से पहले हो गई है। कुछ ही दिनों में पूरे देश में मानसूनी बारिश का असर का देखने को मिलेगा और गर्मी की पूरी तरह से छुट्टी हो जाएगी।
दिल्ली का मौसम अपने ही रिकॉर्ड तोड़े जा रहा है। जानकारी के अनुसार, करीब 125 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली का अधिकतम तापमान मई के महीने में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां तेज हवाओं और बारिश का दौर अभी भी जारी है। बीते दिनों तेज ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों का मौसम सुहावना बना हुआ हैं। हालांकि दोपहर के समय उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शाम होते ही हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो जाता है। इस बीच मौसम विभाग ने आज और कल यानी वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा छुट्टी के दिन मौसम का हाल
दिल्ली में आज मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान की बात करें तो हवाओं और बारिश के चलते शहर का अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आगामी 6 दिनों तक यानी 5 जून तक मौसम की चाल ऐसी ही बनी रहेगी। यहां रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा। तेज हवाओं के साथ मौसम सुहावना बना रहेगा और गर्मी का एहसास भी कम रहेगा। वीकेंड के दौरान शहर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीआर क्षेत्र में शामिल गुरुग्राम और फरीदाबाद में शनिवार यानी आज आंधी-बारिश का येलो जारी किया गया है। इस दौरान शहर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं का साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। तापमान की बात करें तो शहर का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आगामी दिनों में मौसम विभाग ने शहर में किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
नोएडा और गाजियाबाद में मौसम कैसा रहेगा
आज दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों शहरों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी भी चल सकती है। इसके अलावा कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। नोएडा और गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
