दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam 30-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक, कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाएं तैयार

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह के समय लोग जैकेट और शॉल पहने नजर आ रहे हैं। सुबह के समय लोग कोहरे और धुंध की डबल मार झेल रहे हैं। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए माना जा रहा है कि नवंबर में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

Image

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सुबह-शाम के साथ अब दिन में भी हल्की ठंड होने लगी है। धूप का असर कम होने लगा है। सोमवार से शहर में धुंध से साथ कोहरा भी देखने को मिल रहा। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने जा रहा है। बीते दिनों तापमान 28 और 29 डिग्री दर्ज किया गया, जो अब वापस 30 पर आ गया है, लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

इसके साथ प्रदूषण भी बढ़ गया है। बारिश होने से प्रदूषम कम होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन लोगों कि उम्मीदों पर पानी तब फिर गया, जब बादल आए तो लेकिन बरसे नहीं। दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। जहरीली हो रही दिल्ली की हवा में लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल।

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है और न ही हवाएं चलेंगी। लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे धूप का असर कम रहेगा। तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। राजधानी में सुबह के समय कोहरा देखने को मिला और पूरे दिन धुंध छाई रहेगी। तापमान की बात करें तो आज शहर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। शाम और रात के समय तापमान में और गिरावट आएगी। शहरवासियों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं, क्योंकि सुबह के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है।

दिल्ली का एक्यूआई खराब श्रेणी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की हवा अभी भी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। सुबह 7 बजे के अपडेट के अनुसार, शहर का एक्यूआई 352 दर्ज किया गया। कल यानी बुधवार को एक्यूआई 279 था। शहर में बारिश होने या तेज हवाएं चलने से वायु गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है और एक्यूआई भी कम होगा। लेकिन तेज हवाओं और बारिश दोनों की ही संभावना कम है।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली की तरह ही एनसीआर में शामिल गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद का मौसम बना हुआ है। यहां ठंड बढ़ रही है, तापमान में गिरावट आ रही है, धुंध और कोहरा देखने को मिल रहा है, साथ ही साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है। शहरों की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। तापमान की बात करें तो गुरुग्राम और फरीदाबाद का अधिकतम तापमान क्रमशः 27 और 28 रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 और 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं बात करें नोएडा और गाजियाबाद की तो यहां अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article