दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam 28-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर में आज होगी बारिश, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-Oct-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम में होने वाली ठंड बढ़ने लगी है। इस ठंड में अब जैकेट और शॉल की आवश्यकता पड़ने लगी है। यहां तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। साथ ही माना जा रहा है कि बारिश के साथ प्रदूषण के स्तर में भी कमी आने की संभावना जताई है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदल रही है। यहां सुबह-शाम वाली ठंड में ठिठुरन महसूस होने लगी है। इस दौरान जैकेट और शॉल की आवश्यकता पड़ने लगी है। धूप का असर भी कम होने लगा है। आगामी दिनों में यहां ठंड और बढ़ेगी। क्योंकि शहर के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम बना रहेगा। इस बीच राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल।

दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं?

दिल्ली में आज बारिश की संभावना जताई जा रही है। हिमालय रीजन में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई है। कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी तो वहीं कई इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल?

दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है। बादलों की आवाजाही जारी है। सुबह के समय ठंड लग रही है। यहां तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। सोमवार को शहर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन आज शहर का अधिकतम तापमान 28 रह सकता है और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश के बाद तापमान में और कमी आने की संभावना है। इस दौरान शहर में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आगामी दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली के सटे गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में सुबह-शाम की ठंड का सिलसिला जारी है। हालांकि तेज धूप खिलने से मौसम बदल जाता है, लेकिन शाम होते ही फिर ठंड होने लगती है। तापमान की बात करें तो गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article