दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam 10-Oct-2025: दिल्ली में सर्द रातों की शुरुआत, दिन में खिल रही तेज धूप, जानें कैसा रहेगा करवाचौथ पर मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-Oct-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय तेज धूप खिल रही है, लेकिन रातें यहां सर्द हो गई हैं। रात के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है। कई घरों में पंखे तक बंद कर दिए गए हैं। मौसम गतिविधियों को देखते हुए अक्टूबर के अंत तक यहां कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाएगी।

Image

दिल्ली में सर्द रातों की शुरुआत (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना हो रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद से यहां यहां न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। हल्की हवाएं चल रही हैं। दिन के समय धूप खिली रहती है और शाम होते ही मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। देर रात में हल्की ठिठुरना का भी अहसास होने लगा है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए दिल्ली में अक्टूबर के अंत तक पूरी तरह से ठंड आ जाएगी। दिल्ली और एनसीआर वासियों ने गर्म कपड़े और कंबल निकालने शुरू कर दिए हैं। ताकि कड़ाके की ठंड में दिक्कत का सामना न करना पड़े। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां आज भी दिन से समय धूप खिली रहेगी और कभी-कभी हल्की हवाएं चलेंगी। इन हवाओं से शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा। शाम के दौरान हल्की ठिठुरन का अहसास होगा। रिपोर्ट की मानें तो आगामी दिनों में भी मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। आने वाले दिनों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। बारिश के बाद से दिल्ली के न्यूनतम तापमान 1 या 2 डिग्री की नहीं 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम साफ बना रहेगा और धूप खिली रहेगी। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह-शाम की गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। तापमान की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 18 और 19 डिग्री तक रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 30 और 31 डिग्री तक रह सकता है। वहीं बात करें गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर की तो, यहां सुबह की शुरुआत ही हल्की हवाओं के साथ हुई। धूप खिल गई है, लेकिन गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। शाम तक यहां भी ठिठुरन महसूस की जाएगी। सुबह के समय हल्की सिहरन महसूस की गई थी। गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के तापमान की बात करें तो दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रह सकता है। दोनों ही शहरों को ग्रीन जोन में रखा गया हैं। यहां आगामी 5 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'