दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam 09-Oct-2025: दिल्ली में कूल-कूल हुआ मौसम, सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास, जानें आज बारिश होगी या नहीं?

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09-Oct-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने लगी है। यहां बारिश का दौर थम गया है, लेकिन सुबह-शाम की गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। आगामी दिनों में भी शहर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।

Image

दिल्ली में कूल-कूल हुआ मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों हुई बारिश के बाद से मौसम ठंडा बना हुआ है। यहां हल्की हवाएं चल रही है और सुबह-शाम के दौरान हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है। दोपहर के समय धूप खिली रहती है, लेकिन उसमें गर्मी का एहसास कम हो गया है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। एसी-कूलर बंद हो गए हैं। लोगों ने शाम के दौरान महसूस हो रही ठिठुरन के लिए शॉल भी निकाल ली है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए लग रहा है कि दिल्लीवालों को कुछ दिनों में ही गर्मी कपड़ों की आवश्यकता पड़ जाएगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल-

दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर थम गया है। आज पूरे शहर में कहीं भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पूरे शहर को ग्रीन जोन में रखा है। आईएमडी कि रिपोर्ट के अनुसार, धूप खिली रहेगी, लेकिन तापमान पर इसका कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। शाम होते ही फिर ठंड लगने लगेगी। आज के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री या उससे कम रह सकता है।

एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम साफ बना रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। दिल्ली की तरह ही यहां भी मौसम ठंडा बना हुआ है। दोनों शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो 30 से 31 डिग्री रह सकता है और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है। वहीं बात करें गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर की तो इन दोनों जिलों ने न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां भी बारिश का दौर थम चुका है और बूंदाबांदी या आंधी-तूफान से संबंधित किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। धूप खिली रहेगी और सतही हवाएं चलेंगी।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन आगामी 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान दोनों में 2 से 3 डिग्री तक कि गिरावट आ सकती है। दिवाली तक शहर का मौसम और ठंडा हो जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article