Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मई के पहले सप्ताह में ही गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। राजधानी के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। 7 मई को दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि चार दिन बाद बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। इसके बावजूद लोगों को 40-50 डिग्री वाली गर्मी का अहसास हुआ। बुधवार को हवाओं में नमी के कारण चिपचपी पसीने वाली गर्मी से लोग बेहाल रहे। दिल्ली में 10 से 12 मई के बीच बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस दिन बारिश होने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। जिनकी रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटा रह सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। दिल्ली में 10 मई को मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने के आसार हैं। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चलेंगी। 11 मई को भी बूंदाबांदी हो सकती और इस दिन 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं 12 मई को हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। इस दिन बारिश और तेज हवाओं के चलते गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। वहीं 13 और 14 मई को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा।
पहली बार न्यूनतम पारा 27 डिग्री पहुंचा
दिल्ली में बुधवार को सुबह से ही हवाओं में नमी अधिक थी। इसके अलावा यहां का न्यूनतम तापमान भी अधिक दर्ज हुआ। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि समान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं नजफगड़ में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री और पीतमपुरा में 30 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 41 से 73 प्रतिशत रहा। वहीं हीट इंडेक्स 40 से 50 डिग्री के आसपास रहा। इस हीट इंडेक्स को हवा में नमी और तापमान को मिलाकर बताते है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
